विकास मिश्रा उन्नाव जिले
के सम्मानित जिला पंचायत सदस्य है | वह मूलरूप से करनाईपुर ग्राम के रहने वाले हैं, किन्तु वर्तमान में उनका निवास -स्थान शुक्लागंज (उन्नाव ) है |जहाँ से वह दो बार जिला पंचायत सदस्य चुने जा
चुके हैं | क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि
वे दोनों ही चुनाव काफी बड़े अंतर से जीते थे| वह एक कुशल एवम् अनुभवी नेता हैं | उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से
बी.कॉम तथा एल.एल.बी किया है | एल.एल.बी करने के बाद वह पीसीएस जे की तैयारी करना
चाहते थे | किन्तु उनका भाग्य उन्हें राजनीति की ओर ले आया | उन्होंने 2000-2005 तक कानपुर के डी.ए .वी कॉलेज से छात्र राजनीति की | छात्र राजनीति में आने के बाद उन्होंने छात्रों के
हितों के लिए संघर्ष किया | उसके बाद वह धीरे – धीरे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं
से भी जुड़ने लगे |

जिला पंचायत सदस्य के पद पर
रहते हुए उन्होंने बखूबी अपने कार्य का निर्वाहन किया है | वह अपने क्षेत्र के
लोगों की समस्याओं को या तो स्वयं दूर करने का प्रयास करते हैं अथवा उन्हें उच्च
अधिकारियों तक पहुँचाने का काम करते हैं |उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई
कार्य किये हैं | अपने क्षेत्र की जल निकासी से जुड़ी समस्या को उन्होंने उत्तर
प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित जी तक लिखित रूप में पहुँचाया |
इसके साथ ही उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार का कार्य किया | विकास मिश्रा ने
ग्राम समाज की ज़मीनों का बचाव तथा ग्रामीणों की ज़मीनों को भूमाफियों के कब्ज़े से
मुक्त कराने का भी कार्य किया है |
उन्होंने गरीब तथा विकलांगों की पेंशन से सम्बन्धित समस्या का भी समाधान करने का
हर संभव प्रयास किया एवम् इस मुद्दे को जिलाधिकारी के समक्ष भी रखा | इसके
अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र में विकास से सम्बंधित अन्य कई कार्य (सड़क निर्माण ,
किसानों की मदद ,जल निकासी की व्यवस्था ) किये हैं |
उनका मानना हैं कि देश के विकास के लिए
देश के नागरिकों का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है| शिक्षा के प्रचार –प्रसार तथा
किसान सशक्तिकरण द्वारा ही देश के विकास को गति प्रदान की जा सकती है | वह किसानों
की वर्तमान स्थिति के प्रति काफी गंभीर हैं | किसानों के विकास तथा उनकी
स्थिति में सुधार पर उन्होंने एक लेख के
रूप में अपने सुझाव दिए है| एक नेता के रूप में उनका जनता से कहना है कि चुनावों
के दौरान जनता जातिवाद आदि बन्धनों में पड़कर अच्छे लोगों को राजनीति से बाहर न करे
| जनता सच्चे लोगों को चुनाव जिताए |चुनावों के दौरान किसी भी प्रलोभन में न पड़कर
ऐसे लोगों को चुनाव जिताये, जो उनकी समस्या को समझ सके तथा उनके लिए काम कर सके |
विकास मिश्रा अत्यंत ही विनम्र और ज़मीन
से जुड़े हुए व्यक्ति हैं | वह अपने क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं |
उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला कोई भी व्यक्ति किसी भी समय उनसे मिलकर अपनी
समस्या को उनके समक्ष रख सकता है | वह लोगों की समस्या सुनकर उस पर तुरंत
कार्यवाही करते हैं | जनता से जुड़कर ज़मीनी
स्तर से उनकी समस्याओं को समझते हैं | इसी कारण चुनावों में उन्हें भारी जन समर्थन
हासिल होता हैं |