Ad
Search by Term. Or Use the code. Met a coordinator today? Confirm the Identity by badge# number here, look for Navpravartak Verified Badge tag on profile.
 Search
 Code
Searching...loading

Search Results, page of (About Results)
  • By
  • Deepika Chaudhary
  • Nalanda
  • July 24, 2020, 1:28 p.m.
  • 74
  • Code - 62658

राजगीर विधानसभा क्षेत्र - जानिए क्यों राजगीर को कहा जाता है बिहार का स्वर्ग

  • राजगीर विधानसभा क्षेत्र - जानिए क्यों राजगीर को कहा जाता है बिहार का स्वर्ग
  • Jul 24, 2020
पटना से लगभग 100 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में सघन वन क्षेत्र और पहाड़ियों के बीच बसा राजगीर आध्यात्मिक, प्राकृतिक, पुरातात्ति्वक और ऐतिहासिक स्थलों से प्रचुर एक अनूठी जगह है. अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के तौर पर ख्याति प्राप्त राजगीर अपने अनोखे इतिहास के चलते दुनिया भर को अहिसा, प्रेम, अनुराग और शांति का संदेश देता आया है, वहीं यहां की हरियाली, नैसर्गिक सौंदर्य और स्वच्छ पर्यावरण के चलते इसे बिहार का स्वर्ग कहा जाता है. 
  
_पटना से लगभग 100 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में सघन वन क्षेत्र और पहाड़ियों के बीच बसा राजगीर आध्यात्
  
पौराणिक समय में राजगीर को "वासुमतिपुर", "कुशाग्रपुर", "वृहद्ननाथपुर" आदि नामों से जाना जाता था और भगवान बौद्ध की साधना भूमि बनी इस पवित्र भूमि का वर्णन महाभारत, ऋग्वेद, अथर्वेद, वाल्मीकि रामायण, उपनिषदों, वायुपुराण आदि में भी मिलता है. बिहार, जिसे पहले मगध साम्राज्य के नाम से जाना जाता था, उस समय राजगीर यहां की राजधानी हुआ करती थी. राजगीर मौर्य समाज के उदय का साक्षी रहा है और इसने जरासंध, बिंबसार, कनक जैसे प्रभाबशाली राजाओं का शासनकाल भी देखा है. राजगीर अपने नैसर्गिक सौन्दर्य के साथ साथ जैव विविधता, वन्य जीवन और विविध वनस्पतियों के लिए भी प्रसिद्द है. यहां स्थित सोन भंडार, विश्व शांति स्तूप, जापानी मंदिर, बिम्बिसार की जेल, जैन मंदिर इत्यादि अनेकों दर्शनीय स्थल सहज ही पर्यटकों का मन मोह लेने की क्षमता रखते हैं. 
  
_पटना से लगभग 100 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में सघन वन क्षेत्र और पहाड़ियों के बीच बसा राजगीर आध्यात्
विश्व शांति स्तूप 
  
प्रशासनिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह राजगीर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नालंदा लोकसभा का हिस्सा है, जो अपने ज्ञानपूर्ण इतिहास के चलते बिहार को देश के अन्य स्थानों से विशेष और गौरवशाली बनाता है. भगवान महावीर और गौतम बुद्ध की ज्ञान व तपस्थली रही नालंदा में राजगीर विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ इस्लामपुर, हरनौत, अस्थावां, नालंदा, हिलसा और बिहारशरीफ शामिल हैं. 
  
राजनैतिक रूप से राजगीर के अंतर्गत गिरयक, राजगीर, सिलाओ और बिहार सामुदायिक विकास प्रखंड आते हैं तथा यहां नई पोखर, गोरवन, महूरी, धरहरा, करिअना, गोरमा, सकरौल, मौराना, पावा, सिंग्तहू, पलटपुरा, परोहा आदि ग्राम पंचायतें शामिल हैं. वर्ष 2010 तक यहां हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी आगे रही है और इस पार्टी से दस बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं किन्तु वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में यहां से जनता दल (यूनाइटेड) से रवि ज्योति कुमार ने बीजेपी से चार बार विधायक रहे सत्यदेव नारायण आर्य को 5390 वोटों से शिकस्त देकर सत्ता हासिल की.  
  
Leave a comment.
रिसर्च को सब्सक्राइब करें

इस रिसर्च पर अपडेट पाने के लिए और इससे जुड़ने के लिए अपना ईमेल आईडी नीचे भरें.

ये कैसे कार्य करता है ?

start a research
जुड़ें और फॉलो करें

ज्यादा से ज्यादा जुड़े लोग, प्रतिभाशाली समन्वयकों एवं विशेषज्ञों को आकर्षित करेंगे , इस मुद्दे को एक पकड़ मिलेगी और तेज़ी से आगे बढ़ने में मदद ।

start a research
संगठित हों

हमारे समन्वयक अपने साथ विशेषज्ञों को ले कर एक कार्य समूह का गठन करेंगे, और एक योज़नाबद्ध तरीके से काम करना सुरु करेंगे

start a research
समाधान पायें

कार्य समूह पारदर्शिता एवं कुशलता के साथ समाधान की ओर क़दम बढ़ाएगा, साथ में ही समाज में से ही कुछ भविष्य के अधिनायकों को उभरने में सहायता करेगा।

आप कैसे एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं ?

क्या आप इस या इसी जैसे दूसरे मुद्दे से जुड़े हुए हैं, या प्रभावित हैं? क्या आपको लगता है इसपर कुछ कारगर कदम उठाने चाहिए ?तो नीचे कनेक्ट का बटन दबा कर समर्थन व्यक्त करें।इससे हम आपको समय पर अपडेट कर पाएंगे, और आपके विचार जान पाएंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा फॉलो होने पर इस मुद्दे पर कार्यरत विशेषज्ञों एवं समन्वयकों का ना सिर्फ़ मनोबल बढ़ेगा, बल्कि हम आपको, अपने समय समय पर होने वाले शोध यात्राएं, सर्वे, सेमिनार्स, कार्यक्रम, तथा विषय एक्सपर्ट्स कोर्स इत्यादि में सम्मिलित कर पाएंगे।
समाज एवं राष्ट्र, जहाँ लोग कुछ समय अपनी संस्कृति, सभ्यता, अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझने एवं सँवारने में लगाते हैं। एक सोची समझी, जानी बूझी आवाज़ और समझ रखते हैं। वही देश संसार में विशिष्टता और प्रभुत्व स्थापित कर पाते हैं।
अपने सोशल नेटवर्क पर शेयर करें

हर छोटा बड़ा कदम मायने रखता है, अपने दोस्तों और जानकारों से ये मुद्दा साझा करें , क्या पता उन्ही में से कोई इस विषय का विशेषज्ञ निकल जाए।

क्या आपके पास कुछ समय सामाजिक कार्य के लिए होता है ?

इस एक्शन ग्रुप के सहभागी बनें, एक सदस्य, विशेषज्ञ या समन्वयक की तरह जुड़ें । अधिक जानकारी के लिए समन्वयक से संपर्क करें और अपने बारे में बताएं।

क्या आप किसी को जानते हैं, जो इस विषय पर कार्यरत हैं ?
ईमेल से आमंत्रित करें
The researches on ballotboxindia are available under restrictive Creative commons. If you have any comments or want to cite the work please drop a note to letters at ballotboxindia dot com.

Code# 62658

Members

*Offline Members are representation of citizens or authorities engaged/credited/cited during the research.

More on the subject.

    In Process Completed