Ad
Search by Term. Or Use the code. Met a coordinator today? Confirm the Identity by badge# number here, look for Navpravartak Verified Badge tag on profile.
 Search
 Code
Searching...loading

Search Results, page of (About Results)
  • By
  • Rakesh Prasad
  • New Delhi
  • Feb. 5, 2017, 12:34 p.m.
  • 123
  • Code - 62035

Our Claim on a pristine Yamuna

  • Our Claim on a pristine Yamuna
  • May 5, 2016

यमुना सिर्फ एक नदी ही नहीं है। इसके अंदर एक संस्कृति बसी है। यमुना की मौत एक युग की मौत होगी। ऐसे में यमुना नदी को बचाने के एक बड़े प्रयास की जरूरत है। इसमें आम आदमी खास तौर पर वह लोग जो सीधे सीधे यमुना से जुड़े है कि सक्रिय भागीदारी जरूरी है। 

क्योंकि खत्म होती नदी का खतरा वे सबसे पहले महसूस कर रहे हैं। ऐसा नहीं है सरकार इस बारे में चिंतित नहीं है। सरकारी स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। लेकिन कुछ कमी है । जापान बैंक की सहायत से यमुना एक्शन प्लान बनाया गया। करीब 12 हजार करोड़ रूपए  इस अभियान पर खर्च हुए।  नतीजा अपर्याप्त !

सरकारी स्तर पर अभी भी कुछ काम हो रहे हैं। लेकिन बोहोत कुछ कागजों पर ही हो रहा है। यमुना का धार्मिक महत्व है। लगभग हर भारतीय की इससे आस्था जुड़ी है।  इलाहबाद के संगम त्रिवेणी की परिकल्पना इसके बिना अधूरी है। यमुनौत्री से लेकर इलाहाबाद तक जगह जगह लोग नदी में स्नान करते हैं। ब्रज भूमि तो यमुना  का महत्व तो यमुना से ही है। कृष्ण जी से यमुना का सीधा रिश्ता रहा है। इसके साथ ही यमुना देश की राजधानी दिल्ली को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा जल स्त्रोत है, वहीं हरियाणा का आधा हिस्सा यमुना पर निर्भर है। यूपी और राजस्थान को यमुना से पानी मिलता है। कल्पना किजिए, यमुना नहीं रहेगी तो क्या होगा?

यमुना को खतरे क्या हैं?

बड़ा सवाल जब यमुना इतनी महत्वपूर्ण है तो फिर खतरा क्यों? यदि खतरा है तो सरकार क्या कर रही है। जवाब, यह है कि यमुना महत्वपूर्ण है। लेकिन इसका यहीं महत्व नदी की मौत की वजह बन रहा है। इस वक्त यमुना का सारा पानी हथनी कुंड बैराज जिला यमुनानगर हरियाणा में रोक लिया जाता है। यमुनोत्री से मात्र 180  किलोमीटर दूर हथनी कुंड बैराज के आगे यमुना सूख जाती है। सूखी यमुना में एक ओर जहां माइनिंग माफिया लगातार अपनी गतिविधियां चला रहा है। दूसरी ओर खाली नदी में गांव व शहरों के सीवर का पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे यमुना को गंदे नाले में तब्दील किया जा रहा है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत तक यमुना नदी में दस हजार फैक्ट्रियों का गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। इन सभी शहरों के 387 जगह गंदे नाले यमुना नदी में गिर रहे हैं। इस वजह से नदी का साफ पानी तो हथनी कुंड में रोक लिया। बाकी बची नदी में गंदा पानी धकेल दिया गया। इससे नदी के क्षेत्र में जहां प्रदूषण हो रहा है, वहीं पर्यावरण और हरियाणाली पर इसका गहरा असर पड़ रहा है। नदी के गंद पानी की वजह से मछलियां मर चुकी है। मछलियों पर पलने वाले पक्षी अब नदी किनाने नहीं आते। गंदे पानी की वजह से नदी की जैव विविधता नष्अ हो रही है। जब मछली नहीं रही तो जो लोग नदी से मछली पकड़ अपना गुजारा करते थे वह बेरोजगार हो गए। नदी के पानी से सिंचाई कर गुजरा करने वाले किसानों को सिंचाई के लिए साफ पानी की जगह प्रदूषित पानी मिल रहा है। जिससे वे सब्जी और अनाज पैदा कर रहे हैं। बहुत सारी रिपोर्ट में सामने आया कि गंदे पानी से पैदा हुई सब्जी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है।

 

सरकार क्या कर रही है

Ad

सरकार इस ओर बस लिपापोती कर रही है। उदाहरण के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने एक आदेश जारी कर नदी में यमुनानगर जिले और सहारनपुर जिले में माइनिंग पर रोक लगाई। माइनिंग करने वालों पर पांच लाख रूपए तक जुर्माना लगाया। इस अवधि में यमुनानगर जिले में 259 ट्रक व ट्राली अवैध माइनिंग में पकड़ी गई। एक पर भी एनजीटी के निर्देशानुसार जुर्माना नहीं लगाया गया। यमुना एक्शन प्लान के अंडर यमुना नदी के किनारे वाटर ट्रिटमेंट प्लांट लगे है। सात में से तीन तो दो साल से बंद है। चार को ठेके पर दिया गया। लेकिन ठेकेदार प्लांट चलाता ही नहीं। वह सीधे ही गंदा पानी नदी में डाल देता है। क्योंकि विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं देता। हरियाणा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बने हैं। लेकिन इस साल अभी तक एक भी व्यक्ति पर जुर्माना नहीं लगाया गया। यमुना नदी को प्रदूषित करने पर पांच हजार रूपए जुर्माने का प्रावधान एनजीटी ने किया। इस साल अभी तक एक भी व्यक्ति पर यह जुर्माना नहीं लगा। सरकार ने स्वच्छ गंगा अभियान चलाया। इसके लिए  अलग मंत्रालय बना उमाभारती जी को इसका मंत्री बनाया। जब तक यमुना साफ व स्वच्छ नहीं होगी तब तक स्वच्छ गंगा की कल्पना बेमानी है। इसइके बाद भी यमुना नदी की ओर सरकार का ध्यान नहीं है।

 

तो क्या करना होगा

 यमुना को बचाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाना होगा। इसमें स्थानीय लोगों को जोड़ा जाए।  ऐसा नहीं है यह लोग काम नहीं कर रहे हैं। बस इन्हें एकजुट कर एक मंच पर लाना ही होगा। जैसे यमुना के लिए काम कर रहे मथुरा वासियों ने आंदोलन चलाया और इसके बाद यमुना नदी में पहले जहां 160 क्यूसिक पानी छोड़ा जाता था, अब वहां 350 क्सूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। यह बहुत बड़ी कामयाबी है।  पानी अब करनाल तक पहुंच गया है। थोड़ा ही सही यमुना को इसका हिस्सा तो मिला। यह सार्थक प्रयास है। जिसका परिणाम भी सामने आया। इसी तरह से यमुना नदी पर यमुनानगर, करनाल, पानीपत व सोनीपत में भी प्रयास हो रहे हैं। यह सब लोग अपने अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। इस वजह से कोई बड़ा रिजेल्ट सामने नहीं आ रहा है। यमुना के लिए काम करने वाले सभी एक ग्रुप मंच पर लेकर आना है। इसके साथ ही आरटीआई एक्टिविस्ट, एडवोकेट को साथ जोड़ना होगा। आरटीआई एक्टिविस्ट जहां सूचना लेकर सरकार की कार्यप्रणाली को जनता के सामने लेकर आएंगे वहीं एडवोकट कोर्ट और एनजीटी में नदी को लेकर केस फाइल करेंगे। जिससे सरकार पर दबाव बनाया जा सके।


Ad

कैसे करेंगे

 

पहला चरण

इसके लिए पहले तो यमुना की डिटेल स्टडी करनी होगी। जिसमें यमुना की अभी स्थिति क्या है? मसलन यमुना में पानी का लेवल कितना कम हो गया। उत्तराखंड में यमुनोत्री के ग्लेशियर की स्थिति क्या है? इसकी फोटोग्राफ, जो कि आम आदमी को आने वाले खतरे के बारे में आगह करेंगे। इसकी एक डेक्यूमेंट्री भी बनाई जा सकती है। दूसरा यह पता लगाया जाएगा कि नदी में प्रदूषण कहां कहां हो रहा है। क्यों हो रहा है। कैसे हो रहा है। क्या इसे रोका जा सकता है। इसके लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए। उदाहरण के लिए यदि सीवरेज का पानी डाला जा रहा है तो इस सीवर को नदी में डालने की बजाय कहां डाला जाए। जिससे शहर को भी दिक्कत न आए। हम समस्या के हल निकालने की कोशिश करेंगे न कि सिर्फ विरोध ही करेंगे। इसी तरह से उद्योग के गंदे पानी के लिए क्या विकल्प हो सकते है। इस पर भी विचार करेंगे। 

दूसरा चरण

Ad

इस डिटेल स्टडी को लेकर नदी के लिए काम कर रहे ग्रुप से बातचीत करना। जो लोग सीधे तौर पर यमुना नदी से जुड़े हैं, उनके साथ बैठक कर उन्हें अभियान के साथ्  स्थानीय मीडिया में इन मुद्दों को उठाना। जिससे लोगों में जागरूकता आए। लोगों को मोटिवेट कर एक प्रेशर ग्रुप बनाया जाएगा। इस ग्रुप की गतिविधियों को मीडिया में उठाया जाएगा। अधिकारियों के साथ यमुना को लेकर पत्राचार किया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि प्रदूषण नियत्रण बोर्ड और यमुना को लेकर होने वाली बैठक में हमारे द्वारा बनाए गए प्रेशर ग्रुप के सदस्य भी भाग लें। सदस्यों को एजुकेट किया जाएगा कि उन्हें कैसे नदी के मुद्दों को उठाना है।

चर्चा ज़ारी रहेगी 

धन्यवाद, मनोज ठाकुर

Image Credits - Francisco Anzola

Leave a comment.
रिसर्च को सब्सक्राइब करें

इस रिसर्च पर अपडेट पाने के लिए और इससे जुड़ने के लिए अपना ईमेल आईडी नीचे भरें.

ये कैसे कार्य करता है ?

start a research
जुड़ें और फॉलो करें

ज्यादा से ज्यादा जुड़े लोग, प्रतिभाशाली समन्वयकों एवं विशेषज्ञों को आकर्षित करेंगे , इस मुद्दे को एक पकड़ मिलेगी और तेज़ी से आगे बढ़ने में मदद ।

start a research
संगठित हों

हमारे समन्वयक अपने साथ विशेषज्ञों को ले कर एक कार्य समूह का गठन करेंगे, और एक योज़नाबद्ध तरीके से काम करना सुरु करेंगे

start a research
समाधान पायें

कार्य समूह पारदर्शिता एवं कुशलता के साथ समाधान की ओर क़दम बढ़ाएगा, साथ में ही समाज में से ही कुछ भविष्य के अधिनायकों को उभरने में सहायता करेगा।

आप कैसे एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं ?

क्या आप इस या इसी जैसे दूसरे मुद्दे से जुड़े हुए हैं, या प्रभावित हैं? क्या आपको लगता है इसपर कुछ कारगर कदम उठाने चाहिए ?तो नीचे कनेक्ट का बटन दबा कर समर्थन व्यक्त करें।इससे हम आपको समय पर अपडेट कर पाएंगे, और आपके विचार जान पाएंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा फॉलो होने पर इस मुद्दे पर कार्यरत विशेषज्ञों एवं समन्वयकों का ना सिर्फ़ मनोबल बढ़ेगा, बल्कि हम आपको, अपने समय समय पर होने वाले शोध यात्राएं, सर्वे, सेमिनार्स, कार्यक्रम, तथा विषय एक्सपर्ट्स कोर्स इत्यादि में सम्मिलित कर पाएंगे।
समाज एवं राष्ट्र, जहाँ लोग कुछ समय अपनी संस्कृति, सभ्यता, अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझने एवं सँवारने में लगाते हैं। एक सोची समझी, जानी बूझी आवाज़ और समझ रखते हैं। वही देश संसार में विशिष्टता और प्रभुत्व स्थापित कर पाते हैं।
अपने सोशल नेटवर्क पर शेयर करें

हर छोटा बड़ा कदम मायने रखता है, अपने दोस्तों और जानकारों से ये मुद्दा साझा करें , क्या पता उन्ही में से कोई इस विषय का विशेषज्ञ निकल जाए।

क्या आपके पास कुछ समय सामाजिक कार्य के लिए होता है ?

इस एक्शन ग्रुप के सहभागी बनें, एक सदस्य, विशेषज्ञ या समन्वयक की तरह जुड़ें । अधिक जानकारी के लिए समन्वयक से संपर्क करें और अपने बारे में बताएं।

क्या आप किसी को जानते हैं, जो इस विषय पर कार्यरत हैं ?
ईमेल से आमंत्रित करें
The researches on ballotboxindia are available under restrictive Creative commons. If you have any comments or want to cite the work please drop a note to letters at ballotboxindia dot com.

Code# 62035

More on the subject.